जानकारी के अनुसार यह मामला अशोका गार्डन सब्जी मंडी का है। यहां आजाद नगर में रहने वाली एमबीए छात्रा अपने भाई के साथ सब्जी खरीदने, सब्जी मंडी गई थी। यहां पर पहले से ही मंत्री सर्मथकों की टोली मौजूद थी। जिनमें पप्पू मंडी, बबलू तोतला, बबलू दलाल और आशीष शामिल थे। इन सर्मथकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। अपनी बहन के साथ इस तरह की हरकत देख, जब छात्रा के भाई ने इन लोगों का विरोध किया, तो इन लोगों ने भाई पर तलवार और डंडे से वार करना शुरू कर दिया।