30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार कार के चालक ने नशे में दोपहिया को उड़ाया, दो युवक घायल

शाहपुरा झील के पास सोमवार रात दुर्घटना, एक घायल की हालत गंभीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Rohit Prasad Verma

•

Updated: 4 Aug 2021, 1:38 AM IST

तेज रफ्तार कार के चालक ने नशे में दोपहिया को उड़ाया, दो युवक घायल

तेज रफ्तार कार के चालक ने नशे में दोपहिया को उड़ाया, दो युवक घायल

भोपाल. हबीबगंज थाना इलाके में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार ने स्कूट्रेट सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोपेड सवार युवक घायल हो गए। कार भी सड़क के किनारे फुटपाथ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद मौके से निकल रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। मेडिकल में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। घायलों में एक की हालत गंभीर है।

जांच अधिकारी एसआई विवेक शर्मा ने बताया कि कार (एमपी 04, सीएक्स- 8487) का चालक पवन सिंह राजावत, बिट्टन मार्केट की ओर से मनीषा मार्केट की ओर जा रहा था, वहीं शाहपुरा निवासी युवक उत्कर्ष शर्मा (22) और पारस पाण्डे (23) स्कूट्रेट पर बिट्टन मार्केट की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार से कार चला रहे पवन की कार अनियंत्रित हुई और उसने स्कूट्रेट में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार चला रहा आरोपित पवन सिंह राजावत कुछ समय पहले तक शराब बनाने वाली कम्पनी में काम करता था, वर्तमान में वह काम छोड़ चुका था। कार सवार शराब के नशे में था, हिरासत में लेने के बाद उसका मेडिकल कराया गया जिसमें भी शराब पिए होने की पुष्टि हुई। वहीं घायल युवक छात्र हैं जो हाल ही में ग्रेज्युएट हुए हैं। दोनों युवक शाहपुरा के रहने वाले हैं। दोनों को हबीबगंज स्टेशन के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उत्कर्ष का भाई ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहा है।

बुजुर्ग किसान ने खेत में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
बैरसिया थाना क्षेत्र स्थित गांव ऊंची ललोई और नीची ललोई के बीच खेत में बुजुर्ग किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने सोमवार शाम शव फंदे पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। थाना प्रभारी केएन भारद्वाज ने बताया कि हिम्मत सिंह लौवंशी (60) ऊंची ललोई में रहते थे। पेशे से किसान हिम्मत सिंह सोमवार खेत जाने का कहकर निकले थे। घर नहीं लौटे तो परिजन ने उनकी तलाश की। इस बीच उनका शव ऊंची ललोई और नीची ललोई गांव के बीच खेत में लगे पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला।