4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में, भाजपा सरकार को करेंगे विदा: सिंधिया

भोपाल में मकान की तलाश में नहीं...

2 min read
Google source verification
cogress

The people of the state will be in the mood of change, BJP will return to the government: Scindia

भोपाल. पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि मुंगावली-कोलारस उपचुनाव ने साफ कर दिया है कि प्रदेश से भाजपा की विदाई तय है। जनता बदलाव के मूड में है।

सिंधिया ने मीडिया से एक सवाल के जवाब में कहा कि कोलारस-मुंगावली में किसकी नाक कटी किसकी नहीं, यह जनता समझेगी। कांग्रेस घोषणाएं कम करती है और काम ज्यादा। सीएम पद के दावेदार को लेकर पूछे गए सवालों पर उन्होंने कहा, फैसला हाईकमान लेगा। मुझे जो जिम्मेदारी मिली, उसे निभाया है। आगे भी निभाऊंगा। उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव में टिकट जीत के मापदंड पर दिए जाएंगे। टिकट की दावेदारी के लिए पैसे लेने को भी सिंधिया ने सही ठहराया। उन्होंने लेनिन की मूर्ति तोडऩे पर कहा, भाजपा का दायां हाथ गलत करता है तो बायां हाथ बोलता है कि विरोध करता हूं।

भोपाल में मकान ढूंढने के सवाल पर सिंधिया ने कहा, भोपाल में मकान ढूंढने के चक्कर में नहीं हूं। मैं जनता के दिल में जगह बनाने के लिए काम कर रहा हूं। भ्रष्टाचार की यह हालत है कि पूर्व मंत्री तक से भाजपा में पैसा मांगा जा रहा है। वहीं जानकारों का मानना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बदलाव निश्चित है क्यों आम जनता ने इसका जवाब पहले हुए उपचुनाव में दे दिया है।

‘सीएम पद के लिए आधा दर्जन नेता’
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया से कहा कि मध्यप्रदेश में हमारे पास आधा दर्जन ऐसे नेता हैं, जो सीएम ही नहीं देश में किसी भी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन कर सकते हैं। उन्होंने कहा, प्रदेश में सीएम पद को लेकर जहां तक चेहरे की बात है तो सही समय पर निर्णय ले लिया जाएगा। सुरजेवाला ने कहा, प्रदेश में हमें तीन बार जनता ने नकारा तो हमारी कमी थी। पिछले चार उपचुनाव बताते हैं कि धनबल, बाहुबल और सत्ताबल औंधे मुंह गिरा है।