
अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, अब ये यात्री नहीं कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
भोपाल. अमरनाथ यात्रा के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की अधिकतम उम्र 5 साल कम कर दिए हैं। पहले 13 से 75 साल की उम्र तक के यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते थे, लेकिन अब आगामी यात्रा के लिए जारी नई गाइडलाइन के अनुसार, 70 वर्ष तक के ही यात्रियों को अमरनाथ यात्रा की अनुमति दी जाएगी। दरअसल, इस साल चार धाम यात्रा में हार्ट अटैक के कारण कुछ बुजुर्ग यात्रियों की मृत्यु के बाद श्राइन बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।
वहीं, दूसरी ओर इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए कई यात्रियों ने पंजीयन, मेडिकल सहित सभी तैयारियां कर ली है। ऐसे में अचानक उम्र घटाने के बाद 70 साल से अधिक उम्र के कई यात्रियों को मायूसी हुई है।
भोपाल के 200 यात्री नहीं कर सकेंगे बाबा के दर्शन
इस बार शहर 200 से अधिक यात्री ऐसे है, जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है। ऐसे में अचानक इस निर्णय से बुजुर्ग यात्री निराश है। आनंद नगर निवासी श्रीप्रकाश जैसवाल ने बताया कि पहली बार वे यात्रा के लिए जाने वाले हैं, लेकिन इस निर्णय से मायूसी हुई है। पुराना शहर के निवासी भैयालाल विश्वकर्मा का भी कहना है कि यह निर्णय पहले ही लेना था। ऐन वक्त पर इस तरह का निर्णय लेकर कई बुजुर्ग यात्रियों के साथ अन्याय होगा।
श्राइन बोर्ड से मांग
ओम शिव शक्ति सेवा मंडल ने रिंकू भटेजा ने कहा कि, श्राइन बोर्ड ने यह निर्णय देरी से लिया गया है। इस साल कई बुजुर्ग जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है, उन्होंने यात्रा परमिट, मेडिकल सर्टिफिकेट सहित सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है। हमारी मांग है कि इस साल जिन्होंने यात्रा परमिट बनाए हैं, उन्हें यात्रा की अनुमति प्रदान की जाए। भले ही अगले वर्ष से इन नियम को लागू किया जाए।
30 जून से प्रारंभ होगी अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा 30 जून से प्रारंभ होगी और 11 अगस्त तक चलेगी। यात्रा को लेकर तैयारियां चल रही है। राजधानी से सबसे बड़ा जत्था 11 जुलाई को रवाना होगा।
भाजपा नेता पर हमला, देखें वीडियो
Published on:
01 Jun 2022 03:01 pm
