script3 दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सियासी तौर पर अहम है दौरा | BJP national president JP nadda came for 3 days madhya pradesh | Patrika News

3 दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सियासी तौर पर अहम है दौरा

locationभोपालPublished: Jun 01, 2022 01:42:34 pm

Submitted by:

Faiz

मिशन 2023 का शंखनाद : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मध्य प्रदेश दौरा सियासी मायनों में माना जा रहा है खास।

News

3 दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सियासी तौर पर अहम है दौरा

भोपाल. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश पहुंचे हैं। बता दें कि, सबसे पहले करीब 7 घंटे वो राजधानी भोपाल में रहेंगे। यहां से वो जबलपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 बजे एयरपोर्ट पहुंचे नड्डा का स्टेट हैंगर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश और जिले के कई नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़े बजाकर उनका जमकर स्वागत किया गया।


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश में स्वागत करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया बातचीत के दौरान नड्डा के इस दौरे को 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के शंखनाद के साथ साथ नगरीय और पंचायत चुनाव की रणनीति तैयार करने की तैयारी के तौर पर आने के संकेत दिए हैं। सीएम ने कहा कि, ‘ढोल बज गए हैं। शंख फूंक दिया गया है। नड्डाजी को विश्वास दिलाओ कि स्थानीय चुनाव में, चाहे नगरीय निकाय चुनाव हों या पंचायत, इनमें भारतीय जनता पार्टी शानदार सफलता प्राप्त करेगी।

 

यह भी पढ़ें- नगर निगम पूर्व अध्यक्ष और महापौर पद के दावेदार दिनेश पोरवाल पर हमला, मारपीट में गंभीर घायल


गुरुनानक टेकरी पहुंचे, टेका मत्था

भोपाल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी प्रदेश यात्रा की शुरुआत राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स स्तित गुरुनानक टैकरी गुरुद्वारे पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुद्वारे में मत्ता टेका। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद थे।


दौरे के सियासी मायने

मध्य प्रदेश में जेपी नड्‌डा का दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब यहां तीन चरणों के पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी जोर शोऱ से शुरु हो चुकी है। यही कारण है कि, उनका प्रदेश दौरा सियासी तौर पर काफी अहम है। मध्य प्रदेश पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुका है। ऐसे में आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के रोडमैप पर पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। यहां नड्डा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती देने का मंत्र देंगे। दरअसल, ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’, माइक्रो मैनेजमेंट फॉर्मूले के तहत बीजेपी चुनावी स्ट्रैटेजी अपना रही है। इसलिए प्रदेश के बूथ की कमजोरी को दूर करने की प्लानिंग तैयार कर इम्प्लीमेंट करने पर फोकस रहेगा।


मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगे नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में भी शामिल होंगे। इस दौरान वो मंत्रियों से भी प्रदेशभर में पार्टी की मौजूदा स्थितियों को लेकर फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही, दोपहर में वो मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति, प्रदेश के मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष समेत पार्टी से जुड़े अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। यहां से शाम 5 बजे वो जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

 

यह भी पढ़ें- इन तारीखों के बीच आ रहा है मानसून, 15 दिन और झेलने होंगे सूरज के तीखे तेवर


भोपाल में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के ये होंगे कार्यक्रम

 

भाजपा नेता पर हमला, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8b9icw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो