31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार की टक्कर से उछलकर 15 फीट दूर गिरे बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

भोपाल-बैरसिया रोड पर दुपालिया और कांचीखेड़ा के बीच हुए हादसे में तीन की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Ravi Kant Dixit

•

Updated: 12 Sep 2018, 3:04 AM IST

road accident

road accident

भोपाल. गुनगा थाना क्षेत्र में कार और बाइक के बीच हुई भिडं़त में बाइक सवार तीन भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में दो सगे एवं तीसरा चचेरा भाई है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों युवक गाड़ी से उछलकर 15 फीट दूर जा गिरे। घटना के बाद कार चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाहारपुर (बैरसिया) निवासी हीरालाल पिता गुलाठी जाटव (16), जितेंद्र (12) और इनका चचेरा भाई रवि पिता सुमेर जाटव (13) एक बाइक से आंनद नगर स्थित अपने पुराने घर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही ये दोपहर करीब 3.30 बजे भोपाल-बैरसिया रोड पर दुपालिया और कांचीखेड़ा के बीच पहुंचे, वहां सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने इन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक बाइक से उछलकर करीब 15 फीट दूर जा गिरे। इन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक हीरालाल चला रहा था। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ इक_ा हो गई थी। पुलिस ने भीड़ को हटाकर शवों को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

खींचकर निकाली कार

हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर झाडिय़ों में चली गई, जिसे लोगों ने खींचकर बाहर निकाला। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। हादसे के बाद मौके पर जब पुलिस पहुंची तो तीनों के जेब से ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान हो सके। पुलिस ने देखा कि करीब 10 फीट की दूरी पर एक मोबाइल पड़ा था। पुलिस ने मोबाइल उठाया तो वो बंद था और हादसे के बाद इसकी स्क्रीन टूट गई थी। पुलिस ने सिम निकालकर उसे दूसरे मोबाइल में डाला और कॉन्टेक्ट नंबर पर फोन लगाकर मृतकों के परिजनों से संपर्क किया।

हर्षद भारद्वाज के नाम रजिस्टर्ड है कार

जिस कार ने बाइक को टक्कर मारी है। वो कार मिनाल रेसिंडेंसी निवासी हर्षद भारद्वाज के नाम से रजिस्टर्ड है। गुनगा थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर लिया है। जो भी इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।