4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानव अधिकार : प्रतिवेदन के लिए अधिकारियों को दिया तीन दिन का समय

मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान... सफाई व्यवस्था परकलेक्टर, सीएमओ से मांगा प्रतिवेदन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 24 May 2018, 8:16 PM IST

office

मानव अधिकार : प्रतिवेदन के लिए अधिकारियों को दिया तीन दिन का समय

भोपाल/औबेदुल्लागंज। नगर में ठप पड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर अब मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। मानव अधिकार आयोग ने नगर में मची गंदगी पर रायसेन कलेक्टर व सीएमओ औबेदुल्लागंज से तीन सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन मांगा है।
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोन ने नगर परिषद औबेदुल्लागंज में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई कार्य ठीक तरह से नहीं किये जाने के कारण नगर की नालियां चौक होने, नगर में गंदगी बढऩे व दवाओं का छिडक़ाव न होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढऩे के कारण रहवासियों को हो रही परेशानियों देखते हुए मामले पर संज्ञान लिया है।

आयोग ने इस सिलसिले में कलेक्टर रायसेन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी औबेदुल्लागंज से तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है। अध्यक्ष और पार्षदों की आपसी लड़ाई में नगर परिषद कर्मचारियों ने भी गुट बना लिए हैं। अब सफाईकर्मी भी सीएमओ के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे नगर में सफाई व्यवस्था बिगड़ चुकी है।

रहवासियों ने सफाई न होने की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भी की, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी ओर नगर परिषद सफाई के नाम पर लाखों रुपए के सामान खरीद रही है। इसके बाद भी नगर में सफाई की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

समिति बनाकर गरीबों की मदद कर रहे शिक्षक

ब्लाक के शिक्षकों ने गरीब वर्ग की मदद के लिए समिति का गठन किया है। जो गांव में जाकर गरीबवर्ग की मदद के लिए आगे आ रही है। शिक्षकों ने समनापुर गांव में जाकर गरीब परिवार की मदद की है। ब्लाक मुख्यालय औबेदुल्लागंज से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम समनापुर के पठार पर एक बुजुर्ग दम्पत्ति अपनी टूटी फूटी झोपडी में निवास करती है। धनसिंह पिता वालिया (60) पत्नी साग्रीबाई के पास न जमीन है और न रहने का घर।

धनसिंह पहले मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था लेकिन अब उसे दोनों आंखों से दिखना बंद हो गया है। इससे वह कोई काम नहीं कर सकता। उसका एक बेटा कैलाश पांच साल पहले घर छोडकऱ कही चला गया। अब गरीब परिवार को केवल 300- 300 रुपए पेंशन मिलती है। गावं के सेवा समिति के सदस्य मालसिंह द्वारा जानकारी ब्लाक की शिक्षा समिति को बताई।

समिति ने ग्राम समनापुर में एक कार्यक्रम में परिवार को सहायता दी गई। परिवार को सहयोग करने वालों में दिलीप कुमार भार्गव, अध्यक्ष रामनारायण भदोरिया, रमेश कुमार सरेजा, ओमप्रकाश वर्मा, जगदीश पटेल, विक्रम मिश्र, दरयाब सिंह राजपूत, कैलाश बरखने, भागीरथ पटेल, जयराम मुबेल, देवेन्द्र दुबे, एनबलसिंह नायक सहित अन्य मौजूद थे।