6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली पत्नी होने के बावजूद भी इस निर्दयी ने इसलिए कर ली 2nd marriage

दहेज के लिए प्रताडि़त कर पत्नी को घर से निकाल कर पति के द्वारा दूसरा विवाह करने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 6 May 2017, 12:01 PM IST

husband 2nd marriage

husband 2nd marriage

दहेज के लिए प्रताडि़त कर पत्नी को घर से निकाल कर पति के द्वारा दूसरा विवाह करने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी कंवर पाल सिंह शेखावत के अनुसार नागेलाव निवासी विवाहिता परमा देवी ने इस्तगासे के द्वारा दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह सन 2004 में बोरावास कोटा निवासी अर्जुन गुर्जर के साथ हुआ।

लेकिन विवाह के कुछ समय बाद से ही उसका पति व ससुराल वाले आए दिन दहेज के लिए प्रताडि़त कर परेशान करते रहे वह अपने पिता से ट्रैक्टर लाने की मांग करते रहे। एंव जब उसके पिता ने ससुराल वालों को दहेज में ट्रैक्टर नहीं दिया तो उन्होंने उसको प्रताडि़त कर घर से बाहर निकाल दिया।

पति ने दूसरा विवाह भी रचा लिया पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पत्ती अर्जुन ससुर छोटू सास सुंदरी नंनदे काली व सीता देवर दयाल व बाबू सहित 15 लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दि है।