28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIR की मांग को लेकर BJP का विरोध प्रदर्शन, शिवराज बोले – मप्र में चल रहा नंगा नाच

देशभर में मचा सियासी भूचाल - कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करवाने पर अड़ी BJP

4 min read
Google source verification
Today BJP Protest in rajgarh MP : Nidhi nivedita and Priya Verma

भोपाल/राजगढ़ : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 19 जनवरी को निकाली गई रैली में मचे बवाल के बाद आज राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करवाने पर BJP अड़ गयी है। बुधवार की सुबह से ही भाजपा दिग्गज नेता कार्यकर्ता समेत ब्यावरा में कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर पर एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी में जुटी रही। सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन पुरी तरह जुटी है। ब्यावरा में जगह-जगह चेक पोस्ट बनाये गए हैं, ताकि प्रदर्शनकारियों को नियंत्रण किया जा सके।

राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करवाने पर BJP कार्यक्रम की तैयारियों में भाजपा कार्यकर्ता सुबह से भीड़ जुटाने में लगे हैं। दोपहर 1 बजे पीपल चौराहे पर शिवराजसिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह और गोपाल भार्गव भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग करेंगे। इसके लिए मंच भी तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें - CAA के समर्थन में BJP ने निकाली रैली, महिला कलेक्टर ने कार्यकताओं को पिटा,देखें वीडियो

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान - हम सभी आज ब्यावरा पहुँच रहे हैं, ब्यावरा में जो कुछ हुआ मैं 5 बार सांसद रहा, विधायक रहा, 3 बार मुख्यमंत्री रहा लेकिन कलेक्टर का ऐसा व्यवहार मैंने पहले कभी नहीं देखा। कलेक्टर थप्पड़ मारे, SDM थप्पड़ मारे..पूरे ब्यावरा को कैद खाना बना दिया. मप्र मे नंगा नाच चल रहा है... इसी घिनोनी हरकत बिना ऊपर के इशारे पर नहीं हो सकती।


मैडम सोनिया गांधी के इशारे पर कांग्रेस शासित राज्यों में यह हो रहा है। एक मंत्री सांसद का अपमान कर रहें। क्या कलेक्टर को हक है कि वह थप्पड़ बरसाये.. SDM दौड़ा कर पीटे...। शिवराज सिंह ने कलेक्टर और SDM के कृत्य को दंडनीय अपराध कहा...शिवराज सिंह का बयान... कलेक्टर को निलंबित कर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना था...। हम नियमों के तहत कार्यवाही चाहते है...। आज हम FIR करवाने जा रहे है...।

ये भी पढ़ें - महिला डिप्टी कलेक्टर की खींची चोटी,भीड़ ने मारी लात,देखें लाइव वीडियो

दावा किया जा रहा है कि चारों नेता काफिले के साथ भोपाल से ब्यावरा पहुंचेंगे। यहां चारों नेता संबोधित करेंगे। जिला अध्यक्ष का कहना है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आपातकाल जैसे हालात निॢमत कर दिए, इसी का हम विरोध करेंगे। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता, मारपीट करने वाली कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। इधर, आयोजन स्थल का जायजा लेने शाम के समय सांसद रोडमल नागर ब्यावरा पहुंचे और मुआयना किया।

बबाल के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से चाक चौबंद है। भोपाल से आने वाले चारों ही बड़े नेताओं के लिए बकायदा जेड प्लस सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। साथ ही एक दिन पहले ही तमाम बैरिकेट्स, डिवाइडर इत्यादि भी ब्यावरा पहुंचाए गए। अतिरिक्त पुलिस बल भी यहां पहुंचाया गया। इसके अलावा पुलिस ने अपने स्तर प्लॉनिंग की है। मौके पर ट्रैफिक को संभालने और अलग-अलग पाइंट्स पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

व्यवस्थाओं को लेकर एसपी प्रदीप शर्मा मंगलवार शाम करीब छह बजे ब्यावरा पहुंचे। नवागत एसडीएम के साथ उन्होंने आयोजन में शामिल होने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था तय की। इसके तहत सुठालिया की ओर से आने वाले वाहन ईदगाह और मंडी परिसर में खड़े करवाए जाएंगे। गुना नाके की ओर से आने वाले वाहन वैष्णोदेवी मंदिर डिपो, राजगढ़ रोड से आने वाले वाहनों को पीजी कॉलेज ग्राउंड, भोपाल बायपास की ओर से आने वाले वाहनों को पंचमुखी मैदान पर रोका जाएगा। इसके लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

बता दें कि बीते 19 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकाली गई भाजपा रैली में भाजपा कार्यकर्ता के साथ राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा का विवाद हुआ था। घटना में विवाद का वीडियों देशभर में वायरल हुआ। जिसमें कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर की सराहना भी हुई तो कुछ ने कार्यकर्ताओं चाटा मारने का विरोध भी किया। वहीं कुछ ने धारा 144 पहले से लगे होने की बात कह कर प्रशासन के सपोर्ट में उतरे।

एक दिन पहले रद्द की गई जमानत के बाद जेल भेजे गए सभी आठ प्रदर्शनकारियों को मंगलवार को जमानत दे दी गई। दोपहर बाद जेल से भाजपा कार्यकर्ता विनोद नागर, विहिप के मुकेश सेन, रामगोपाल दांगी निवासी मोतीपुरा, संजय तिवारी, बलवंत सौंधया, अजय गौड़, रामगोपाल दांगी निवासी अतरालिया और इंदरसिंह सौंधिया रिहा हुए। वहीं, डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा को लात मारने वाले बोड़ा के भूपेंद्र राजपूत की जमानत याचिका रद्द कर दी गई। उसके खिलाफ ब्यावरा थाने में धारा-353, 354, 332 और 188 के तहत मामला पंजीबद्ध है। मामले में डिप्टी कलेक्टर वर्मा के 164 के बयान भी मंगलवार को हुए।