7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली पर किन्नर से जरूर लें ये 1 चीज, पूरे साल बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा, नहीं होगी रुपयों की कमी

दिवाली पर किन्नर से जरूर लें ये 1 चीज, पूरे साल बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा, नहीं होगी रुपयों की कमी

2 min read
Google source verification
diwali

diwali

भोपाल। दिवाली का त्यौहार आने वाला है। इस समय दुकानदार, कारोबारी, नौकरशाह और व्यापारी आमदनी में इजाफे के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। दिवाली के दिन यूं तो लक्ष्मी गणेश की पूजा ही उन्हें प्रसन्न करने के लिए काफी है, लेकिन देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर जल्दी हो इसके लिए आपको दीपावली के दिन एक छोटा सा काम जरूर कर लेना चाहिए। दीपावली पर्व पर सुबह किन्नर को मिठाइयां और कुछ पैसे दें। बदले में किन्नर से एक रुपये का सिक्का मांग कर अपनी तिजोरी में रख लें। इस टोटके से पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा भक्तों पर बनी रहेगी। इसके अलावा आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, इसके लिए अन्य उपाय भी कर सकते हैं।

अपनाएं ये पूजन विधि

शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि दीपावली पर लक्ष्मी पूजन में हल्दी की गांठ भी रखें। पूजन पूर्ण होने पर हल्दी की गांठ को घर में उस स्थान पर रखें, जहां धन रखा जाता है। दीपावली के दिन यदि संभव हो सके तो किसी किन्नर से उसकी खुशी से एक रुपया लें और इस सिक्के को अपने पर्स में रखें। बरकत बनी रहेगी।

बरसने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा

पंडित जी बताते है कि दीपावली के दिन घर से निकलते ही यदि कोई सुहागन स्त्री लाल रंग की पारंपरिक ड्रेस में दिख जाए तो समझ लें आप पर महालक्ष्मी की कृपा होने वाली है। यह एक शुभ शगुन है। ऐसा होने पर किसी जरूरतमंद सुहागन स्त्री को सुहाग की सामग्री दान करें। दीपावली की रात में लक्ष्मी और कुबेर देव का पूजन करें और यहां दिए एक मंत्र का जप कम से कम 108 बार करें। मंत्रः 'ऊं यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन- धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा' का जाप सात बार करें। महालक्ष्मी के पूजन में गोमती चक्र भी रखना चाहिए। गोमती चक्र घर में धन संबंधी लाभ दिलाता है।

तेल का दीपक जलाएं

पंडित जी के मुताबिक, दीपावली पर तेल का दीपक जलाएं। दीपक में एक लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करें। किसी मंदिर हनुमान मंदिर जाकर ऐसा दीपक भी लगा सकते हैं। इसके अलावा रात को सोने से पहले किसी चौराहे पर तेल का दीपक जलाएं और घर लौटकर आ जाएं। ध्यान रखें पीछे पलटकर न देखें। इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और दरिद्रता का नाश होगा।