4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Train Enquiry : भारी बारिश ने रद्द कराईं 50 से अधिक ट्रेनें, यात्रियों ने झेली मुसीबत

Train Enquiry : मुंबई, हैदराबाद और बाकी राज्यों के शहरों में पिछले एक महीने से हो रही भारी बारिश, रेलवे और यात्रियों को मुसीबत, दस लाख से अधिक राशि लौटाई, भारी बारिश ने रद्द कराईं 50 से अधिक ट्रेनें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 14 Aug 2019, 8:14 AM IST

उर्स में चलेंगी विशेष रेलगाडिय़ां

उर्स में चलेंगी विशेष रेलगाडिय़ां

भोपाल. शहर में भले ही बारिश ( heavy rain ) देर से मेहरबान हुई, लेकिन मुंबई, हैदराबाद और बाकी राज्यों के शहरों में पिछले एक महीने से हो रही भारी बारिश ने रेलवे और यात्रियों को मुसीबत में डाल दिया है। पिछले एक माह के दौरान बारिश, जबलपुर रिमॉडलिंग और झांसी मेगा ब्लॉक के चलते भोपाल से गुजरने वाली 50 से अधिक ट्रेनों को रद्द ( trains canceled ) करना पड़ा, जिससे यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।

MOST READ : Monsoon Alert : बंगाल की खाड़ी में सिस्टम हुआ मजबूत, 24 घंटे में बेहद भारी बारिश की चेतावनी

( Indian Railway ) रेलवे को भी लाखों रुपए का घाटा हुआ। भोपाल मंडल ने 10 जुलाई से अब तक ऐसे मामलों में लगभग 10 लाख रुपए की राशि टिकट रिफंड के नाम पर लौटाई गई है। भोपाल और हबीबगंज से यात्रा शुरू करने वाले ऐसे 6 हजार यात्री हैं, जिन्हें अपनी यात्राएं निरस्त करने के बाद रेलवे से टिकट की राशि वापस मिली।

MOST READ : Raksha bandhan 2019 : इस बार राखी का त्योहार रहेगा खास, जानिए शुभ मुहूर्त

विंध्याचल का पवई में अस्थायी हॉल्ट

जयपुर यार्ड रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के कारण 14813-14814 भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्स. 11 से 28 अगस्त तक रद्द रहेगी। ऐसे में इटारसी-भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्स. 14 से 26 अगस्त तक पवई में रुकेगी।

MOST READ : Raksha bandhan song mp3 : राखी पर ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार, देखें गानों की पूरी लिस्ट

बारिश और तकनीकी कारणों से निरस्त होने वाली ट्रेनों के यात्रियों को राशि लौटाने की व्यवस्था है। इसके लिए अतिरिक्त काउंटर लगाए गए हैं।
- आईए सिद्दीकी, पीआरओ, भोपाल मंडल

भोपाल के 381 यात्रियों को किया रिफंड

मुंबई से आने जाने वाली लंबी दूरी की गाडिय़ों के निरस्त होने के बाद पांच दिन में 10 ट्रेनें प्रभावित रहीं। इससे भोपाल के 381 यात्रियों को यात्राएं निरस्त करना पड़ीं। ऐसे यात्रियों को लगभग 2 लाख रुपए का रिफंड दिया गया है। रिजर्वेशन शुल्क काटकर रुपए लौटाए गए।