
'हसीनाओं से शादी कराने का वादा कर कुंवरों को ठगने वाला गिरोह पकड़ाया, सरगना फरार
भोपाल. संपन्न परिवार की लड़की से शादी कराने का झांसा देकर युवकों को ठगने वाले गिरोह का निशातपुरा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह मेट्रोमोनियल का कार्यालय खोलकर युवकों से सोलह-सोलह हजार रुपए एडवांस में जमा करता था। ग्राहकों को जाल में फंसाने युवतियों को गिरोह कमीशन देता था। पुलिस ने दो नाबालिगों के साथ छह युवतियों को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
निशातपुरा टीआई चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि करोंद चौराहे के पास कलश मेट्रोमोनियल का दफ्तर है। सागर निवासी 23 वर्षीय विनोद रजक भोपाल में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। उसने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में बताया था कि माहभर पहले उसने कलश मेट्रोमोनियल के जरिए समाज की युवती का पंपलेट देखा था।
ऐसे में उक्त युवती से रिश्ते की बात करने कलश मेट्रोमोनियल के आफिस पहुंचा। आफिस में मौजूद युवतियों ने बताया कि उक्त युवती से शादी की बात करने से पहले 16 हजार रुपए जमा करने होंगे। इसके बाद रिश्ते की बात होगी। विनोद इसके लिए तैयार हो गया। यह बात उसने अपने परिजनों को बताई।
गांव से आए कई ग्राहक
विनोद के परिजनों ने पूरे गांव में बताया कि भोपाल में कई युवतियां रिश्ते के लिए बैठी हैं। इसपर गांव से दो अन्य युवक भी अपनी शादी की बात लेकर भोपाल आ गए। उन्होंने भी 16-16 हजार रुपए जमा कर दिए। इसी बीच मेट्रोमोनियल से लड़कियों से मिलवाने के लिए युवकों के पास फोन भी पहुंचा। इस पर विनोद ने गांव से अपने परिजनों को बुलवा लिया ।
यहां मेट्रोमोनियल के आफिस पहुंचे, तो नाबालिग लड़कियों से समाज की बताकर शादी के लिए मिलवाया भी गया। इसके बाद रिश्ते की बात चलती रही। बाद में युवकों ने खोजबीन की, तो पता चला कि वह उनके समाज की नहीं हैं। यह बात मेट्रोमोनियल के दफ्तर में आकर बताई, तो उनका व्यवहार बदल गया।
इसके बाद युवकों से बात करना भी बंद कर दी गई। परेशान युवकों ने निशातपुरा थाने में शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए दो नाबालिग समेत छह युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई युवतियां पूनम, वंदना, रूबी व पूजा वर्मा शामिल हैं। जबकि मुख्य आरोपी काजल फरार है।
साढ़े तीन हजार के वेतन पर रखी थी युवतियां
गिरफ्तार युवतियों को काजल तीन हजार रुपए हर माह वेतन देती थी। वहीं हर ग्राहक पर कमीशन दिया जाता था। मेट्रोमोनियल में कोई रिश्ते के लिए संपर्क करता, तो उम्र के हिसाब से इन युवतियों को रिश्ते के लिए मिलवाया जाता था। लड़कियों से मिलने के कारण रिश्ते के लिए आए युवक व उनके परिजन यह समझते कि बात पक्की होने वाली है। जिससे वह राशि आसानी से दे देते थे।
काजल का पति जेल में कैद
कलश मेट्रोमोनियल की मुख्य आरोपी काजल का पति जेल में बंद है। निशातपुरा पुलिस ने कुछ दिनों पहले उसके पति को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया था। पुलिस काजल की तलाश कर रही है। काजर शातिर प्रवृत्ति की है। पुलिस उसके अन्य करतूतों की जानकारी जुटा रही है।
Published on:
05 Jul 2018 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
