
railway
भोपाल. जीएम की प्राथमिकता में होने के बावजूद भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर ०६ पर बन रहे दो मंजिला भवन के निर्माण कार्य में ढिलाई मंडल के अधिकारियों को भारी पड़ सकती है। राजधानी में शुक्रवार को पहुंचे पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम जीएम गिरीश पिल्लई ने कार्य की प्रगति पर नाराजगी जाहिर की।
बता दें वे छह महीने के भीतर दो बार और काम की समीक्षा कर चुके हैं। मंडल के अधिकारियों ने जून माह में नवीन बिल्डिंग को शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब यह काम जुलाई-अगस्त तक भी पूरा होता नही दिख रहा। इसके अलावा वे भोपाल से निशातपुरा के बीच चल रहे तीसरी लाइन को देखने भी पहुंचे।
यहां पर भी उन्होंने कहा कि तीसरी लाइन के काम में अब किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं होगी। बता दें प्लेटफार्म नंबर ०६ पर बन रही बिल्डिंग का अभी इंटीरियर का काम ही पूरा नहीं हुआ है। इस काम में अभी और समय लगेगा। इस नवीन बिल्डिंग बजट होटल, फूड कोर्ट जैसी बड़ी सुविधाओं के अलावा टिकट विंडों आदि की सुविधा भी यात्रियों को दी जानी है।
स्टेशन पर चल रहे कामों का निरीक्षण करने जीएम गिरीश पिल्लई सुबह 10 बजे स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने बारिकी से निरीक्षण किया। बता दें अप्रैल माह में काम का निरीक्षण करने आए जीएम ने कहा था कि काम तेजी से होना चाहिए। इसी बात को फिर उन्होंने दोहराया। तीसरी लाइन का उन्होंने भोपाल से निशातपुरा स्टेशन तक टावर वैगन से निरीक्षण किया। पिछली बार निरीक्षण के दौरान जीएम ने ओएचई लाइन की शिफ्टिंग में हो रही देरी को लेकर मैदानी अधिकारियों से सवाल किए थे।
प्लेटफार्म नंबर एक पर भी जल्द काम शुरू करने के निर्देश
प्लेटफार्म नंबर ०६ के अलावा उन्होंने एक नंबर प्लेटफार्म पर भी निरीक्षण किया। यहां पर पर प्रस्तावित नई बिल्डिंग का काम जल्दी शुरू करने के निर्देश दिए। वे दोपहर 3 बजे के करीब हबीबगंज स्टेशन पहुंचे। करीब 15 मिनट तक यहां पर चल री-डेवलपमेंट काम का जायजा लिया। इसके बाद अमरकंटक से जबलपुर के लिए रवाना हो गए। डीआरएम शोभन चौधुरी के अनुसार बिल्डिंग का काम जून माह तक पूरा होना था, लेकिन अब यह जुलाई तक खिच जाएगा। लेकिन जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। बिल्डिंग में जुलाई तक टिकट विंडो चालू करने का लक्ष्य है।
Published on:
02 Jun 2018 07:26 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
