28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवरात्र में बदल सकता है मौसम का मिजाज, बादल, बूंदाबांदी और बौछारे

नवरात्र में मौसम का मिजाज बदल सकता है। विद्या​​​र्थियों ने मौसम केंद्र में मौसम केंद्र की व्यवस्थाए देखी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pravin Savarkar

•

Updated: 30 Mar 2025, 12:01 PM IST

भोपाल. चैत्र नवरात्र में मौसम के अलग-अलग रंग दिखाई दे सकते हैं। नवरात्र के दौरान शुरुआत में मौसम मिजाज बदल सकता है, इसके कारण राजधानी में भी हल्के बादल, गरज चमक के साथ बूंदाबांदी जैसी िस्थति बन सकती है, वहीं नवरात्र के आखिरी चरण में फिर पारे में उछाल आ सकता है।

इस समय मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है, लेकिन उत्तरी हवा के असर के कारण तापमानों में थोड़ी गिरावट है, और तेज गर्मी से थोड़ी राहत है। शनिवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम 16.8 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम और न्यूनतम सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। इसके कारण तीखी गर्मी से थोड़ी राहत है। अभी एक दो दिन मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है, वहीं अप्रेल की शुरूआत में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है।

दो दिन बाद बदल सकता है मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि अभी दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है, साथ ही तापमान भी इसी तरह रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद 1 और 2 अप्रेल को प्रदेश में अनेक स्थानों पर बादल, बारिश, बौछारे और कहीं-कहीं ओले की संभावना भी बन सकती है। भोपाल में भी 1 और 2 अप्रेल को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। दक्षिणी मप्र में अलग-अलग हवाओं के मेल के कारण यह िस्थति बनेगी। इसके कारण तापमानों में थोड़ी गिरावट आएगी, वहीं 5 अप्रेल के बाद तापमानों में बढ़ाेतरी हो सकती है।