8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवंबर में ही टूट रहे सर्दी के रेकॉर्ड, अचानक 10 डिग्री गिरा तापमान, यहां पड़ने लगी कड़ाके की ठंड

रविवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल का सबसे कम तापमान रहा।

2 min read
Google source verification
News

नवंबर में ही टूट रहे सर्दी के रेकॉर्ड, अचानक 10 डिग्री गिरा तापमान, यहां पड़ने लगी कड़ाके की ठंड

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बात करें राजधानी भोपाल की तो यहां तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। प्रदेश में अभी मौसम को लेकर कोई प्रभावी सिस्टम नहीं है और न ही नमी का आवर्तन। ऐसे में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिसके चलते तापमान में कमी देखी जाएगी।


भोपाल में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक यानी 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में हवा की दिशा उत्तर पूर्व थी और हवा की औसत गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। पचमढ़ी में रात का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। मैदानी इलाकों में राज्य में सबसे कम तापमान मलंजखंड में 6.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है।

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के वायरल वीडियो पर बवाल, कांग्रेस के बाद भाजपा ने दर्ज कराई FIR


आज भी रहेगी सर्द रात

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार यानी आज भी मौसम साफ रहेगा। साथ ही शुष्क मौसम बना रहेगा, जिसके चलते न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहने की संभावना है। हवा की औसत गति 12 किमी प्रति घंटे होगी। राज्य पूर्वानुमान में मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि, प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौजूदा मौसम की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राज्य में कहीं भी मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- साढ़े 6 करोड़ की अफीम के साथ धराया तस्कर, 8 राज्यों की पुलिस को दे चुका था चकमा


इन बातों का रखें ध्यान

गौरतलब है कि ठंड की वजह से मौसमी बीमारियां भी दस्तक देने लगी है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही घर से निकलने से पहले गर्म कपड़ों का ध्यान रखें। सबसे ज्यादा सर्दी और खांसी की शिकायत आ रही है।

अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो