4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेल्फ डिफेन्स ट्रेनिंग : सिर्फ एक ही वार में घायल हो जायेगा आपका दुश्मन

woman self defence video: आत्मरक्षा का लिये सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग लेना जरूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 26 Aug 2019, 4:55 PM IST

सेल्फ डिफेन्स ट्रेनिंग : सिर्फ एक ही वार में घायल हो जायेगा आपका दुश्मन

सेल्फ डिफेन्स ट्रेनिंग : सिर्फ एक ही वार में घायल हो जायेगा आपका दुश्मन

भोपाल. बेटियों की आत्मरक्षा का लिये सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग लेना जरूरी है। सोमवार को रेड ब्रिगेड लखनऊ की टीम ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के विभिन्न गर्ल्स स्कूल/कॉलेजों में लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी। मार्शल आर्ट टीम ने बताया की आपात स्थिति में लड़कियां खुद को कैसे बचाना है।

MUST READ : 2016 के बाद सबसे ताकतवर बना मानसून, भारी बारिश की चेतावनी!

उन्होंने प्रत्येक लड़की को आत्मरक्षा के स्टेप भी सीखाये। सेल्फ डिफेन्स की टीम ने बताया कि ऐसे कई स्टेप हैं जिनसे आपका दुश्मन तुरंत घायल हो जायेगा। लेकिन इस स्टेप को फास्ट करने की जरूरत होती है। आपको दुश्मन पर दुश्मन की तरह हावी होना होगा। तभी सेल्फ डिफेन्स कर सकते है।


MUST READ : गणेश चतुर्थी कब है और कैसे करें पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ध्यान

सिर्फ एक ही वार में घायल हो जायेगा आपका दुश्मन

देशभर के कई स्कूलों में बेटियों में आत्मसुरक्षा विकसित करने के लिए उनको मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जा रही। सेल्फ डिफेन्स में दक्ष मार्शल आर्ट्स टीम के निर्देशन में छात्राओ ने वार्मअप व स्ट्रेचिंग के बाद पंच किक के हलके अभ्यास के साथ युद्ध कला के थ्रोइंग टेक्नीक, वन अटैक डाउन, ग्रिप ब्रेक, ग्रिप एंड लाक इत्यादि तकनीकों की जानकारी ली। इस मौके पर छात्रों ने आपस में सेल्फ डिफेन्स के स्टेप की बारीकियों को समझा।

MUST READ : गणेश भगवान का सुपरहिट DJ सांग और भजन- देखें पूरी लिस्ट

सेल्फ डिफेन्स बेस्ट स्टेप

कलाई मरोड़ें - कलाई मरोड़ना, डराने और धमकाने के लिए सबसे सही तकनीक है। अगर कोई आपके साथ छेड़खानी या बद्तमीजी करता है तो तुरंत पलट कर उसकी कलाई मजबूती से पकड़ें और आंखों में आंखें डालकर उस पर चिल्लाएं।

MUST READ : धारा 144 लागू, सुरक्षा में लगी पुलिस फोर्स

पंच करना सीखें - अपने हथेली से दूसरे के चेहरे पर सीधे नाक में पंच करना सीखें। इसके लिए हथेली के लोअर हिस्से का इस्तेमाल करें। हथेली के लोअर हिस्से से रोजाना दस बार दिवाल पर पंच करें। इससे आपकी हथेली मजबूत होगी और आप पंच करने की तकनीक में माहिर हो जाएंगे। इस तकनीक से आप सामने वाले की नाक की हड्डी भी तोड़ सकते हैं।

MUST READ : अब मॉनसून तोड़ेगा 10 साल का रेकॉर्ड, बारिश का कोटा पूरा

नाखुन बढ़ाएं - नाखुनों को बढ़ाएं। ये फैशनेबल व स्टाइलिश भी रहेगा और अनचाही परिस्थितियों में आपकी रक्षा भी करेगा। जब भी कोई अनचाही परिस्थिति आए तो अपने नाखुनों से लड़ें। इससे उसके शरीर पर आपके नाखुनों के निशान बन जाएंगे। जिससे अगर आप उस पर केस भी करते हैं तो आपके लिए गवाह का काम करेंगे।