11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस महिला की पुलिस नहीं कर रही मदद, अब वीडियो जारी कर CM मोहन से लगाई मदद की गुहार

- घरेलू हिंसा से पीड़िता है ये महिला! - पुलिस पर लगाया शिकायत न लिखने का आरोप - अब सीएम मोहन से लगाई मदद की गुहार

2 min read
Google source verification
women video

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पुलिस पर एक महिला की शिकायत दर्ज न करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि शहर के एक थाने में उसके द्वारा की जा रही फरियाद नहीं सुनी गई। फिलहाल, पुलिसिया रवैय्ये से नाखुश महिला ने अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला का आरोप है कि वो अपने साथ घट रही घरेलू समस्याओं की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने पारिवारिक मामला बताकर रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। अब पीड़ित महिला ने एक वीडियो जारी करते हुए पुलिस प्रशासन के आला अफसरों और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- पिता को जीत दिलाने किसान बने 'युवराज', सिंधिया के बेटे महाआर्यमन ने खेत में चलाया ट्रैक्टर, देखें Video

सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

बता दें कि ये मामला शहर के मिसरोद थाने का है, जहां एक महिला का आरोप है कि उसके साथ उसके पति ने घरेलू हिंसा के तहत मारपीट की है। गाली गलौज कर जान से मारने की कोशिश भी की। जब महिला थाने पहुंची तो वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद अब उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी किया है।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर : DJ पर नाचती जा रही बारात में फैला करंट, दूल्हे के 2 दोस्तों की मौत 3 गंभीर

पुलिस कार्र्वाई से दुखी है महिला

महिला का आरोप है कि थाने के पुलिसकर्मी भागीरथ राय ने उनसे कहा था कि आपकी यहां कोई सुनवाई नहीं होगी। आप अदालत जाइए, जबकि महिला का मेडिकल भी पुलिस द्वारा कराया गया था, लेकिन कानूनी कार्रवाई कठोरता से नहीं की गई और पीड़ित महिला को थाने से चलता कर दिया गया। थाने की पुलिस के रवैय्ये से दुखी होकर महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।