उन्होंने बताया कि इस कान्क्लेव में चर्चा में लाए जाने वाले प्रोजेक्टों पर समग्रता से प्रकाश डाला जाएगा। उनका दावा है कि कान्क्लेव की उपलब्धियां सरकार को जनमूलक नीतियां बनाने में सहायक होंगी। उन्होंने बताया कि नीती आयोग में रहने के दौरान उनकी पूरी कोशिश होगी कि ओडिशा राज्य के विकास में कहीं कोई कतरब्यौंत न होने पाए। आदिवासी सामुदायिक विकास एवं अधिकारिता, खाद्य एवं पोषक सुरक्षा गारंटी, कृषि, ग्रामीण रोजगार, श्रम पलायन, शिक्षा गुणवत्ता, स्वास्थ, जल प्रबंधन, स्वच्छता, सामाजिक जवाबदेही, शहरी प्रशासन का लोकतंत्रीकरण, रिवर इकोलॉजी, पंचायत राज आदि गंभीर विषयों पर परिचर्चा होगी। उन्होंने बताया कि सतत विकास लक्ष्य का एजेंडा 2030 को सामने रखकर भी चर्चा होगी