25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी समय की जरूरतः धर्मेंद्र प्रधान

प्रधान ने कहा कि इरान, वेनेजुएला व टर्की की राजनीतिक उथलपुथल का भी असर पड़ा है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 8 Sep 2018, 2:13 PM IST

(भुवनेश्वर): केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों पर नियंत्रण तभी संभव है, जब इन पर जीएसटी लागू कर दिया जाए। अब यह समय की जरूरत है कि जीएसटी के दायरे में पेट्रोल व डीजल लाया जाए। अंतर्राष्ट्रीय कारणों से दाम बढ़ रहे हैं। इसलिए जीएसटी के दायरे में ले आना चाहिए। उनका कहना है कि यदि दोनो आइटम जीएसटी के दायरे में लाए जाते हैं, तो 15 हजार करोड़ रुपS का नुकसान खजाने को होगा।


प्रधान ने कहा कि इरान, वेनेजुएला व टर्की की राजनीतिक उथलपुथल का भी असर पड़ा है। ओपेक (आर्गनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज) भी तेल उत्पादन नहीं बढ़ा पा रहा है। भारत बराबर अमेरिका के संपर्क में है। तेल उत्पादन पर वह प्रभावी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तेल की कीमतों का मुद्दा उठाया भी। डॉलर के मुकाबले रुपS के लुढ़कने का भी तेल की कीमतों पर असर है। उन्होंने बताया कि ओडिशा सरकार को तेल पर टैक्स के रूप में 7 हजार करोड़ रुपया राजस्व मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि ओडिशा सरकार तेल पर टैक्स घटा दे, तो लोगों को राहत मिल सकती है।


सरकार के लिए परेशानी बढ रहे पैट्रोल के बढते दाम

बता दें कि पैट्रोल और डीजल के बढते दामों का मामला सरकार के लिए गले की फांस बन गया है। विपक्ष भी इस मुद्ये को लेकर सरकार को लगातार घेर रहा है वहीं जनता भी ईंधन के बढते दामों से त्रस्त हो चुकी है। पैट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे है। दिल्ली व देश के अन्य इलाकों में डीजल के दामों में 47 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी देखी गई है। इसी के साथ दिल्ली में डीजल के दाम 72.51 आैर कोलकाता में 75.36 रुपए प्रति लीटर तक दाम आ गए हैं। मुंबई व चेन्नई में डीजल के दाम 76.98 आैर 76.64 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं।

वहीं आज पैट्रोल के दामों में अधिकतम बढोतरी 41 पैसे की देखी गई। 39 पैसे की बढत के साथ नई दिल्ली व कोलकाता में पैट्रोल का दाम क्रमश: 80.38 रुपए आैर 83.27 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। वहीं मुंबई व चेन्नई में पैट्रोल के दाम क्रमश: 87.77 रूपए 83.54 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए है।


यह भी पढे: पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में कोर्इ राहत नहीं, दिल्ली में 80 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंचा पेट्रोल