मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह यह घोषणा आमा मुख्यमंत्री आमा कथा कार्यक्रम कॆ दौरान सचिवालय में की। दो अक्तूबर से प्लास्टिक बैग्स, पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक मैटीरियल पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगे। शहरी आवास और पंचायत राज विभाग से कहा गया है कि इस आदेश हर हाल में बिना लापरवाही के क्रियान्वित किया जाना चाहिए। वन एवं पर्यावरण विभाग को इसकी राज्यव्यापी मॉनीटरिंग करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण और उसके प्रति जागरूकता का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने वृक्षारोपण पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल करें। उन्होंने हरित कवरेज पर संतोष व्यक्त किया।