न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना देने की बात को वर्मा ने छलावा बताया। वर्मा ने बीजेपी के उस दावे की भी हवा निकालने की कोशिश की, जिसमें उसने कहा था ओडिशा में पांच साल शासन चलाने का मौका दे दो, तो ओडिशा को नंबर वन राज्य बना देंगे । इस पर बीजेडी का कहना है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ को नंबर वन पर लाकर दिखाओ, जहां पर भाजपा की सरकारें 15-15 साल से हैं । उनका कहना है कि जो पार्टी केंद्र में रहते हुए ओडिशा को स्पेशल कैटेगरी का दर्जा, महानदी विवाद और पोलावरम जैसे ज्वलंत मुद्दों पर ओडिशा के लिए कुछ न कर पाए तो उससे क्या उम्मीद की जाए ।