30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नकद लेनदेन, होटल बुक करने का प्रलोभन, बार काउंसिल के चुनाव पर रोक

शराब तथा अन्य चीजों समेत नकद लेनदेन और होटल बुक करने का प्रलोभन देने के आरोपों के बीच ओडिशा स्टेट बार काउंसिल (ओडिशा राज्य विधिज्ञ परिषद) के चुनाव पर रोक लगा दी गई। भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) ने यह कड़ा कदम उठाते हुए पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Rabindra Rai

•

Updated: 5 Nov 2023, 4:33 PM IST

नकद लेनदेन, होटल बुक करने का प्रलोभन, बार काउंसिल के चुनाव पर रोक

नकद लेनदेन, होटल बुक करने का प्रलोभन, बार काउंसिल के चुनाव पर रोक

पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच
शराब तथा अन्य चीजों समेत नकद लेनदेन और होटल बुक करने का प्रलोभन देने के आरोपों के बीच ओडिशा स्टेट बार काउंसिल (ओडिशा राज्य विधिज्ञ परिषद) के चुनाव पर रोक लगा दी गई। भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) ने यह कड़ा कदम उठाते हुए पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति इन आरोपों की तत्काल और निष्पक्ष जांच करेगी। जांच 30 दिन में पूरी करनी होगी। चुनाव के लिए नई तारीख की घोषणा की जाएगी।
--
चुनना था बीसीआई प्रतिनिधि
ओडिशा स्टेट बार काउंसिल (ओडिशा राज्य विधिज्ञ परिषद) के सभी 25 नव निर्वाचित सदस्यों को रविवार को अपना अध्यक्ष तथा एक बीसीआई प्रतिनिधि चुनना था। स्टेट बार काउंसिल के सचिव जजाती सामंतसिंघर ने कहा कि बार काउंलिस ऑफ इंडिया ने आदेश जारी कर बीसीआई में अपना प्रतिनिधि और अन्य पदाधिकारी चुनने के लिए काउंसिल के निर्धारित चुनाव पर रोक लगा दी है।
--
अनैतिक और अनुचित तरीके अपनाने के आरोप
बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार को औपचारिक शिकायत मिली थी जिसमें रविवार को होने वाले चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिए अनैतिक और अनुचित तरीके अपनाए जाने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद उन्होंने स्टेट बार काउंसिल के चुनाव पर रोक लगा दी। बीसीआई अध्यक्ष ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि वे अनैतिक प्रक्रियाओं के आरोपों की विस्तृत और निष्पक्ष जांच कराने तथा चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए चुनाव पर रोक लगाने के लिए बाध्य हैं।
--
काउंसिल के सचिव को लिखा पत्र
बीसीआई अध्यक्ष ने स्टेट बार काउंसिल के सचिव को लिखे अपने पत्र में कहा कि मेरे संज्ञान में आया है कि पात्र मतदाताओं के मतदान को प्रभावित करने के लिए शराब और अन्य चीजों का प्रलोभन दिया गया। उन्होंने पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति जल्द आरोपों की निष्पक्ष जांच करेगी।