(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): सरकारी महकमें की लापरवाही के कारण विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त ओडिशा का कोर्णाक सूर्य मंदिर का ढांचा जर्जर होता जा रहा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा को लिखे पत्र में सूर्य मंदिर को बचाने की गुहार की है। पटनायक ने कोर्णाक मंदिर की हालत पर जांच बैठाने की मांग की। मंदिर के ढांचे से पत्थर टूट-टूटकर गिर रहे हैं।