15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन किए फिर देवी लक्ष्मी की शरण में गए अंबानी

महाप्रभु के दर्शन के बाद वह मां लक्ष्मी के मंदिर दर्शन के लिए गए...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 12 Nov 2018, 6:31 PM IST

mukesh ambani

mukesh ambani

(भुवनेश्वर): रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन किए। उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ को संबोधित अपनी बेटी के विवाह का निमंत्रण कार्ड भी अपने पारिवारिक पंडा रघुनाथ गोचिकार को सौंपा। महाप्रभु के दर्शन के बाद वह मां लक्ष्मी के मंदिर दर्शन के लिए गए।

रिलायंस के चेयरमैन अंबानी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आमंत्रण पर मेक इन ओडिशा 2018 कानक्लेव में शिरकत करने आए हैं। अंबानी को श्रीमंदिर प्रशासन की ओर से अंगवस्त्र, महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा देवी की छवि के साथ ही पुस्तक भेंट की गई।

छह लोगों को लिया हिरासत में

इस दौरान कई लोगों ने मुकेश अंबानी के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि यह लोग अकारण ही विरोध कर रहे थे।


बता दें कि मेक इन ओडिशा कानक्लेव 2018 में भाग लेने आए मुकेश अंबानी ने राज्य में भारी निवेश करने का आश्वासन दिया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हम पहले ही 6 हजार करोड़ का निवेश ओडिशा में कर चुके हैं। अब 3 हजार करोड़ का निवेश और करेंगे। हम चाहते हैं कि ओडिशा की विकास यात्रा में सब लोग शामिल हों। रिलायंस और जिओ दोनों मेक इन ओडिशा 2018 कानक्लेव में भागीदार हैं। इसी के साथ तीस हजार लोगों को जॉब के मौके देने का लक्ष्य है। मुकेश अंबानी ने राज्य में स्पोर्ट्स सेंटर खोलने की घोषणा भी की है।


यह भी पढे: मेक इन ओडिशा कानक्लेव 2018 : ओडिशा को समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ इन उद्योगपतियों ने दिया भारी निवेश करने का आश्वासन