(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): ओडिशा में गुड गर्वनेंस, रिच इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योगों और ट्रेडिंग के लिए अनुकूल माहौल के चलते ओडिशा में उद्योगपतियों ने अरबों के निवेश की घोषणा की। मुकेश अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला, नवीन जिंदल, टाटा ग्रुप आदि ने मेक इन ओडिशा 2018 में भारी निवेश के आश्वासन के साथ ही राज्य में औद्योगिक विकास के अनुकूल वातावरण बताया। खेल प्रमोशन से खुश होकर मुकेश अंबानी ने तो ओडिशा स्पोर्ट्स सेंटर खोलने की घोषणा तक कर दी।