भुवनेश्वर। खरीफ की फसल में केंद्र ने समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा की है। उसका कहना है कि यह बढ़ोत्तरी बहुत कम है। न्यूनतम समर्थन मूल्य 1550 रुपया प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1750 कर दिया गया है। राज्य में सबसे ज्यादा खेती धान की होती है। राज्य के कृषि मंत्री प्रदीप महारथी ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के किसानों के प्रति सहानुभूति को घड़ियाली आंसू बताते हुए कहा कि जून के मध्य तक न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा कर दी जाती है पर विलंब हुआ। यही नहीं कई फसलों पर अभी एमएसपी तय किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र को 2930 रुपया प्रति क्विंटल बढ़ाने के लिए पत्र लिखा था।