(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): इसी दो अक्तूबर से गांधी जयंती के 150वें वर्ष की शुरुआत होने वाली है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर साल भर तक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लेते हुए कमेटियां गठित की है। पर ओडिशा जहां महात्मा गांधी आठ बार आए, शिविर आयोजित किया, उसी राज्य की सरकार में गांधी जयंती के प्रति जुम्बिश तक नहीं है। ऐसा लगता है जैसे अंदरूनी कलह में उलझी ओडिशा सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को भूले बैठी है।