होटल में ले जाकर किया रेप,फिर बेचा
पुलिस ने यह भी बताया कि अजय जेना गांव से पीडिता को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर जलेश्वर बस स्टेशन को ले गया था। जहां उसे अजय हेम्ब्रम को सौंप दिया। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर बताया कि हेम्ब्रम उसे बस से कोलकाता ले गया। उसने पीडिता को एक रूम में रखकर कई बार रेप किया और वेश्यालय में बेच दिया। पीड़िता दस दिन पहले गांव पहुंची। उसने पूरा किस्सा अपनी मां को बताया।