31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Watch Video: घर के बाहर निकला इतना बड़ा अजगर,पकड़ना चाहा तो कर दी हालत खराब

Watch Video: बारिश के मौसम में कई बार जानवर ( Reptiles ) निकल जाते है ऐसे में इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि कैसे जान बचाते हुए उन्हें ( Wild Animals ) आसानी से पकड़ा जा सकता है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 6 Aug 2019, 7:51 PM IST

Watch Video

Watch Video: घर के बाहर निकला इतना बड़ा अजगर,पकड़ना चाहा तो कर दी हालत खराब

(भुवनेश्वर): भारी बारिश ( Heavy Rain Fall ) का दौर जारी है। ऐसे में बड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। बारिश के चलते जानवर बाहर निकल जाते है। ऐसे में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता हैं। साथ ही यदि कोई इन जानवारों की चपेट में आए जाए तो जान का खतरा बन सकता है।


अजगर ने ला दिया पसीना

आज भुवनेश्वर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। भुवनेश्वर के पत्थरगड़िया इलाके में जंगल से 11 फीट लंबा अजगर बसावट क्षेत्र में आ गया। लोगों ने जब अजगर को देखा तो उनके होश उड़ गए। सभी के हाथ-पांव फूल गए। जमीन पर बेखौफ रेंगता अजगर और भी खतरनाक लग रहा था। लोग समझ नहीं पाए क्या किया जाए?

पीपुल फॉर एनिमल्स संगठन (पीएफए) को इस बात की जानकारी मिली। पीएफए के सभी स्वयंसेवक वहां पहुंचे। इसी बीच वन विभाग को भी इस बात की सूचना दी गई। पीएफए स्वयंसेवकों ने बड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। इस दौरान भी वह छटपटाता रहा। बाद में वन विभाग की टीम को अजगर सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों ने पीएफए का आभार जताया। अजगर को पकड़े जाने के बाद लोगों को चैन मिला।

भुवनेश्वर की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:एक ऐसा भयावह हादसा जिससे हटी देश की नजर, 14 दिन से टुंकड़ों में मिल रहे हैं दबे हुए शव