मिली जानकारी के अनुसार बासागुड़ा थानाक्षेत्र में तर्रेम सड़क पर निकली रोड ओपनिंग पार्टी एक आइइडी की चपेट में आ गई है। बताया जा रहा है कि, अचानक से हुए इस हादसे में एक एएसआइ एसके मिश्रा व जवान दुर्गा प्रसाद घायल हो गए है। इस घटना में दोनों के पैरों में चोट आई है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक की हालत गंभीर है। और एक सामान्य रूप से घायल हो गया है।