16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग ब्रेकिंग : इधर राष्ट्रपति की सुरक्षा में झोंक दी पूरी ताकत, उधर जंगलों में नक्सली मचा रहे उत्पात, दो जवान घायल

सर्चिंग पर निकले जवानों की एक टुकड़ी आइआइडी की चपेट में आ गई है जिसमें दो जवान घायल हो गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 25 Jul 2018, 2:21 PM IST

जंगलों में नक्सली मचा रहे उत्पात

बिग ब्रेकिंग : इधर राष्ट्रपति की सुरक्षा में झोंक दी पूरी ताकत, उधर जंगलों में नक्सली मचा रहे उत्पात, दो जवान घायल

बीजापुर. बीजापुर जिले से एक बुरी खबर आ रही है कि, सर्चिंग पर निकले जवानों की एक टुकड़ी आइआइडी की चपेट में आ गई है जिसमें दो जवान घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि जवानों को अभी नजदीकी अस्पताल तक लाया जा रहा है थाना बासागुड़ा क्षेत्र में निकली थी आरओपी पार्टी पर हमला हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार बासागुड़ा थानाक्षेत्र में तर्रेम सड़क पर निकली रोड ओपनिंग पार्टी एक आइइडी की चपेट में आ गई है। बताया जा रहा है कि, अचानक से हुए इस हादसे में एक एएसआइ एसके मिश्रा व जवान दुर्गा प्रसाद घायल हो गए है। इस घटना में दोनों के पैरों में चोट आई है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक की हालत गंभीर है। और एक सामान्य रूप से घायल हो गया है।

डीआइजी ने की पुष्टि
इस घटना की पुष्टि करते हुए डीआइजी आलोक अवस्थी ने बताया कि, रोड ओपनिंग पर निकली पार्टी के दो जवान आइइडी की चपेट में आने से घायल हो गए। जिन्हे बेहतर इलाज के लिए तैयारी की जा रही है।

दंतेवाड़ा. बस्तर की आराध्य देवी माता दंतेश्वरी के दर्शन के लिए हीरानार से सड़क मार्ग से रवाना हो चुके है। बताया जा रहा है कि, मां दंतेश्वरी मंदिर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। दंतेवाड़ा के लिए ये दौरा बेहद अहम बताया है। राष्ट्रपति को शपथ ग्रहण व अपना पदभार संभाले आज 1 साल पूरा हो चुका है। आपको बता दें कि आज ही के दिन 25 जुलाई को 2017 को ही रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति बने थे। अपने 1 साल का कार्यकाल पूरा हाने की खुशी बांटने के लिए बस्तर पहुंचे है।

ये है राष्ट्रपति का पूरा प्रोटोकॉल
राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद अपनी पहली सालगिरह बस्तर के आदिवासियों के बीच मनाएंगे। बुधवार को वे दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंचेंगेए जहां उनका पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रपति बस्तर में रात भी गुजारेंगे। ऐसा करने वाले वे पहले राष्ट्रपति होंगे।

बता दें कि 25 जुलाई 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद ने शपथ ली थी। इसकी पहली वर्षगांठ वे बस्तर में मनाएंगे। बुधवार को उनके दंतेवाड़ा प्रवास को लेकर प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है। वे जिले के हीरानार के सरस्वती शिशु मंदिर में लंच के साथ बच्चों से चर्चा करेंगे।