
बीजापुर में नक्सली IED ब्लास्ट (Photo source- Patrika)
Bijapur IED blast: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले नक्सलियों ने एक बार फिर हिंसक वारदात को अंजाम दिया। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के मतवाड़ा-जैयगुर इलाके में आज सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान घायल हो गया।
सूत्रों के मुताबिक, डीआरजी और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम इन्द्रावती क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए विस्फोटक में धमाका हुआ, जिसमें DRG जवान घायल हो गया।
Bijapur IED blast: घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि जवान की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
Updated on:
14 Aug 2025 02:32 pm
Published on:
14 Aug 2025 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
