Breaking News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत समाने आई है। यहां नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया है। इस घटना में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए हैं। घटना के बाद तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार कर रायपुर रेफर किया गया है। पूरा मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पुतकेल CRPF कैम्प के पास का है।