
Breaking : सर्चिंग पार्टी पर नक्सलियों को फायरिंग करना पड़ा महंगा, ये नुकसान झेल भाग गए नक्सली
बीजापुर. भैरमगढ़ में सुबह हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 1 वर्दीधारी नक्सली का शव पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस पार्टी पर नुकसान व हथियारों की लूटपाट के लिए किए गए इस हमले में नक्सलियों को ही नुकसान झेलना पड़ा। और उनका एक साथी मारा गया। मारे गए नक्सली की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटनास्थल से और सामान बरामदगी की बात सामने आ रही है। इस घटना की पुष्टि एसपी मोहित गर्ग ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थानाक्षेत्र के जरामोंगिया के जंगलों में डीआजी के जवान व भैरमगढ़ थाना के कुछ जवान नक्सल विरोधी अभियान के तहत इन दोनो पार्टियों की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। जहां जवानों का अचानक नक्सलियों से सामना हो गया। नक्सलियों की टीम ने पार्टी पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवान मामला समझते ही अपना मोर्चा संभालते ही जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। सुबह साढ़े 5 बजे हुई इस मुठभेड़ में नक्सलियों को नुकसान झेलना पड़ा जिसमें नक्सलियों का एक वर्दीधारी साथी मारा गया। नक्सली अपने आप को कमजोर पाता देख वहां से भाग खड़े हुए।
नक्सलियों के ओर से फायरिंग बंद होने के बाद जवानों ने घटनास्थल का जायजा लिया तो वहां से एक वर्दीधारी नक्सली की लाश बरामद हुई जिसे भैरमगढ़ थाना लाया गया। वर्दीधारी नक्सली की लाश के साथ ही मौके से काफी सारे नक्सली सामान भी जवानों ने बरामद किए। बरामद किए गए लाश व नक्सली सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और उसे भैरमगढ़ थाने में लाया गया है।
ये सामान हुए बरामद
जवानों ने मौके से एक वर्दीधारी नक्सली की लाश तो बरामद करने के साथ मौके से जिंदा कारतूस के तीन रांउड, एक मिमि पिस्तौल, चार नग डेटोनेटर, वायर, के साथ बंधा हुआ विस्फोटक सामान, टिफिन बम, स्पाइक्स नक्सली साहित्य एवं अन्य नक्सली साहित्य मौके से जवानों ने बरामद किए 23 लाइव राउंड के साथ एक 7ण्62 मिमी पिस्तौल
पुलिस अधिक्षक ने की पुष्टि
बीजापुर पुलिस मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, सर्चिंग पर निकली पार्टी के साथ शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान एक वर्दीधारी नक्सली को मारने में जवानों ने सफलता पाई है। साथ ही नक्सलियों के कई सामान भी पुलिस ने बरामद किए है। घटनास्थल के आसपास के इलाके की सर्चिंग तेज कर दी गई है।
Published on:
08 Jun 2018 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
