8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Naxal Breaking : नया साल नक्सलियों के लिए फिर साबित हुआ काल, सफलता हासिल हुई मोदकपाल के जवानों को

सूचनाओं के आधार पर ग्राम आदेड़ से नक्सली फरार स्थाई वांरटी बेडज़ा शंकर पिता बुच्चा उम्र 35 वर्ष साकिन गुडडीपाल को घेराबंदी कर पुलिस द्वारा पकड़ा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 3 Jan 2018, 2:55 PM IST

नया साल नक्सलियों के लिए फिर साबित हुआ काल

बीजापुर. पूरे बस्तर में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लग रही है कहीं न कहीं देखा जाए तो नक्सली या तो गिरफ्तार हो रहे है या खुद से नक्सली विकास विरोधी विचार धारा से मुख मोड़कर खुद को विकास की मुख्य धारा में लाने की कोशिश हो रही है। ऐसा ही आज बीजापुर जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक नक्सली को गिरफ्तार किया है जिसे पुलिसिया पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया है।

नक्सली गश्त सर्चिंग नक्सली आरोपियों एवं वारंटियों की पता तलाश में रवाना हुये
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 3-01-2018 को प्रात: 05.00 बजे थाना मोदकपालप से निरीक्षक विरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक मुकेश सोरी के हमराह जिला बल ग्राम गुडडीपाल, तलाबपारा, रालापाल, चिन्नाकवाली, पेददाकवाली एवं आदेड़ की ओर नक्सली गश्त सर्चिंग नक्सली आरोपियों एवं वारंटियों की पता तलाश में रवाना हुये थे।

मुखबिर की सूचना पर
मुखबीर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस पार्टी आसपास गांव में अपनी तलाश शुरू करने रवाना हुई जानकारी एवं सूचनाओं के आधार पर ग्राम आदेड़ से नक्सली मामलों के फरार स्थाई वांरटी बेडज़ा शंकर पिता बुच्चा उम्र 35 वर्ष साकिन गुडडीपाल को घेराबंदी कर पुलिस द्वारा पकड़ा गया । तथा उसे पूछताछ करने थाने लाया गया और पूछताछ में उसने बताई पुलिस के मुताबिक उक्त नक्सली के विरूद्ध थाना मोदकपाल में 03 स्थाई वांरट लंबित है । जिस पर हत्या, हत्या का प्रयास, बल्वा विस्फोटक एवं आम्र्स एक्ट में मामला पंजीबद्ध है ।

इन घटनाओं में था शामिल
पुलिसिया पूछताछ में बताया गया कि, वर्ष 2016 में कोड़ेपाल एवं चिंतनपल्ली के मध्य केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल 170वी वाहिनी के स्नीफर डॉग क्रेकर के शहीद होने की घटना में भी उक्त वांरटी शामिल रहा है ।

न्यायालय में किया पेश
दिनांक 03/01/2018 को थाना मोदकपाल में स्थाई वांरटी की गिरफ्तारी उपरान्त उससे पुलिसिया पूछताछ के बाद न्यायालय बीजापुर पेश किया गया।