बिजनौर।घर में चूल्हा जलाने के लिए मां के कहने पर लकड़ी बीनने गर्इ किशोरी को आम के बाग में एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। काफी देर तक किशोरी के घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में बाग में पहुंचे, तो वह बदहवास हालत में आम के बाग में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। किशोरी ने अपने परिजनों को अपबीती बतार्इ। जिसके बाद उसके पिता ने मंडावर थाने में मोहल्ले के ही एक युवक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।