बच्चों को जो भी हम पढ़ाते हैं, बच्चा घर मे पहुंचकर उसको किताब न होने के कारण रिविशन नहीं कर पाता है। गुरूवार को स्कूल की हेड टीचर बच्चो की किताब को लेकर जिला मुख्यालय बेसिक शिक्षा के विभाग गई है। किताब न मिलने की बात पर बिजनौर बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि विभाग द्वारा किताबो को लेकर शासन को अवगत करा दिया गया है। कुछ ही दिनों में जनपद के सभी इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल को किताब मिल जाएगी।