बिजनौर. आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सोमवार को बिजनौर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश में गायों के लिए बनाई जा रही गौशाला और रेप की घटनाओं को लेकर प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बच्चियों के साथ आय दिन बलात्कार की घटनाएं घट रही हैं। पूरे प्रदेश में रोजाना 52 बलात्कार की घटनाए हो रही हैं। 2.5 से 6 और 9 साल की बच्चियों के साथ रेप जैसी घिनौनी वारदातें हो रही है। प्रदेश सरकार की पुलिस इन अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हुई है।