बिजनौर। बीते रविवार को यूपी में फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट पर उप चुनाव संपन्न हुआ। लेकिन, एक बार फिर यूपी में सियासत गरमाने वाली है। दरअसल, जल्द ही बिजनौर विधानसभा सीट पर उप चुनाव होंगे। हालांकि, अभी तक चुनाव आयोग ने इसके लिए कोई भी प्रक्रिया शुरू नहीं की है, लेकिन 6 महीने के अंदर इस सीट चुनाव हो जाने हैं।