दरअसल, शाहपुर कोटरा में कुछ माह पहले नैतिकता के अलमबरदारों की भीड़ द्वारा प्रेमी युगल को पकड़ने के बाद उन्हें धमकाकर और मारपीटकर आपसे में संबंध बनाने के लिये मजबूर करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालाकि, इस मामले में यह बात सामने आ रही है कि ये वीडियो 3 माह पहले का है। इस वायरल वीडियो के बारे में पता चला है कि ये दोनों प्रेमी और प्रेमिका है। दोनों अलग-अलग समुदाय के है। 3 माह पहले गांव के कुछ शरारती तत्वों ने इनको एक वीरान जगह पर पकड़ लिया और इसके बाद इन लोगों ने दोनों को मजबूर कर आपस में सम्बंध बनाते हुए मोबाइल में अश्लील वीडियो बना ली।