28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले लोगों को लुभाने में लगी भाजपा सरकार, दलित के घर पहुंचे योगी के मंत्री

भाजपा सरकार अगामी चुनाव के मद्देनजर लोगों को लुभाने में जुट गई है।
2 min read
Google source verification
bjp

बिजनौर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सभी पार्टियां अभी से टिकट बंटवारे को लेकर अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक कर रही है। इसके साथ ही यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ सहित उप मुख्यमंत्री लगातार जनपदों में दौरा कर दलित बस्तियों में जाकर दलित के घर पर भोजन कर और गांव के लोगो की बैठक कर सरकार की योजनाओं का बख़्यान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: गैंगरेप के बाद महीनों तक चुप थी लड़की, अचानक हुआ ऐसा कि सामने आ गया सच

इसी कड़ी में पंचायती राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को जनपद के नूरपुर क्षेत्र के छजपुरा में एक दलित के घर में भोजन किया और ग्रामीणों के साथ बैठक में शामिल होकर समास्याओं को सुनने के साथ-साथ केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के कार्य योजनाओ का लोकार्पण सम्बंधित कामों को लोगों के बीच रखने का काम करेंगे।

VIDEO : किराना व्यापारी के बेटे को मारी थी गोली, अब ऐसे आया पुलिस के शिकंजे में

वहीं अब कहा जा रहा है कि नूरपुर बीजेपी विधायक लोकेंद्र चौहान की सड़क हादसे में मौत के बाद इस सीट पर हाल फिलाल में उपचुनाव होना है। इस सीट को लेकर पंचायत राज्य मंत्री दलित को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मुफ्ती अहमद ने कहा, आजम खां ने किया ऐसा काम तो इस्लाम से हो जाएंगे खारिज

जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया की पंचायती राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज जनपद के नूरपुर क्षेत्र के गांव छजपुरा में ग्रामीणों के साथ बैठक करने के बाद दलित के घर मे रात का भोजन किया। मंत्री मुरादाबाद से सड़क के रास्ते कार से गांव लगभग 5 बजे पहुंचे। मंत्री पहुंचने के बाद क्षेत्र में चौपाल लगाई गई और सरकार की उपलब्धियों को लेकर लोगों से बात की गई। इसके बाद अब वह अपने निजी निवास मुरादाबाद के लिये यहां से रवाना हो गए।