25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bijnor Crime: बिजनौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात! शादी का झांसा देकर भाभी से दुष्कर्म, देवर गिरफ्तार

Bijnor Crime News: बिजनौर के थाना मंडावली में शादी का झांसा देकर भाभी से दुष्कर्म करने वाले देवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पीड़िता ने आरोपी और उसके पिता पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 6 Aug 2025, 8:54 PM IST

Bijnor devar rapes bhabhi marriage promise arrest: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। थाना मंडावली पुलिस ने भाभी से दुष्कर्म के आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

शादी का वादा और धोखा

पीड़िता ने बताया कि उसका देवर मुरसलीन पुत्र अनवार लंबे समय से उसे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। लेकिन जब उसने शादी के लिए दबाव डाला तो मुरसलीन ने उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और मारपीट की।

परिवार से भी मिली धमकी

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी के पिता अनवार ने भी उसे धमकाया और गाली-गलौज की। यह मामला 11 जुलाई 2025 को तब दर्ज हुआ जब पीड़िता ने थाना मंडावली में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

FIR दर्ज और पुलिस की कार्रवाई

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुरसलीन और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने 6 अगस्त 2025 को गिरफ्तारी अभियान चलाकर आरोपी मुरसलीन को दबोच लिया।

मामले की जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर रही है। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है, बल्कि यह पारिवारिक रिश्तों में बढ़ते अविश्वास और नैतिक पतन की भी सख्त चेतावनी देती है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।