11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bijnor News: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर बेकाबू कार, 3 युवकों की मौत से मचा कोहराम

Bijnor Accident: बिजनौर में हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। हाईवे किनारे खाना खाने के लिए रुके तीन युवकों को पीछे से आई कार ने कुचल दिया। तीनों की मौके पर मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
Bijnor News, Bijnor Accident, Road Accident,

बिजनौर सड़क हादसा (photo- x @Bhupend29375158)

Bijnor Car Accident:बिजनौर के रुद्रपुर से अमृतसर घोड़ों के मेले में शामिल होने के लिए निकले तीन युवकों का सफर गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसे में खत्म हो गया। नजीबाबाद क्षेत्र में हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर सरवनपुर नहर के पास तीनों युवक बोलेरो पिकअप के पास खड़े होकर खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई स्विफ्ट डिजायर कार ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा गुरुवार रात करीब एक बजे का बताया जा रहा है। पिकअप में तीन युवक और दो बालक सवार थे। वाहन में दो घोड़े भी थे, जिन्हें रुद्रपुर से खरीदा गया था। सभी लोग इन घोड़ों को लेकर अमृतसर में लगने वाले मेले में शामिल होने जा रहे थे।

खाना खाने के लिए हाईवे किनारे रोका था वाहन

हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर सरवनपुर नहर के पास पहुंचने के बाद चालक ने पिकअप को सड़क किनारे रोक दिया। रात काफी हो चुकी थी, इसलिए सभी लोग खाना खाने की तैयारी में जुट गए। इसी दौरान तीनों युवक पिकअप के पास खड़े थे। अचानक पीछे से आई स्विफ्ट डिजायर कार ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार की चपेट में आए तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

तीन अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे युवक

मृतकों की पहचान फिरोजपुर जिले के गांव पीपलीजट निवासी पिकअप चालक मनदीप सिंह, फिरोजपुर के गांव तलबंडी निवासी अर्शदीप सिंह और पटियाला जिले के गांव उड़दंग निवासी गगनदीप के रूप में हुई है। पिकअप में मौजूद 12 वर्षीय सनी और 11 वर्षीय प्रिंस भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना रात में ही परिजनों को दे दी गई। शुक्रवार सुबह मृतकों के स्वजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

कार कब्जे में, चालक मौके से फरार

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट डिजायर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।