
बिजनौर. जनपद के रेहड़ थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में रहने वाली एक युवती ने सीआरपीएफ के एक जवान पर रेप के बाद फोटो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वर्दीधारी जवान ने छात्रा की पहले तो जबरन इज़्ज़त लूट डाली और फिर उसका अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी पीड़िता को ब्लैक मेल कर कोई कानूनी कार्रवाई न करने की भी धमकी देता रहा। आखिरकार पीड़िता ने आरोपी सीआरपीएफ के जवान के खिलाफ बलात्कार का मामला थाने में दर्ज करा दिया है। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला बिजनौर के थाना रेहड़ के उदयपुर क्षेत्र की है ।
यह भी पढ़ें- आजम खान के खिलाफ कसा शिकंजा, पिता-पुत्र कभी भी जा सकते हैं जेल
उत्तर प्रदेश की और ज्यादा खबरों के लिए देखें पत्रिका टीवी
पुलिस के हत्थे चढ़ा ये है राहुल चौहान। वह सीआरपीएफ की 160वीं बटालियन में बतौर स्टेनों जम्मू कश्मीर में तैनात है । अभी हाल ही में राहुल छुट्टी पर घर आया हुआ था। पड़ोस की रहने वाली बारहवीं क्लास की पढ़ने वाली छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने जबरन मेरी इज़्ज़त लूट ली। इतना ही नहीं आरोपी दरिंदे ने छात्रा के अश्लील फोटो खीचकर फेसबुक पर पोस्ट कर डाले। बदनामी के डर से मजबूरन पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया।
इस घटना को लेकर बिजनौर एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राहुल चौहान को गिरफ्तार कर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है । युवती को मेडिकल के लिये थाने से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।
Published on:
03 Apr 2018 04:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
