
बिजनौर। कोतवाली शहर पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों सहित लूट की योजना बनाते हुए 5 और बदमाशों को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के आरोपियों के पास से चोरी की अवैध हथियार भी बरामद किये है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने नौ अगस्त को ही महिला के गले से सोने की चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसका अनावरण करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
लूट की प्लानिंग कर रहे थे आरोपी बदमाश
जानकारी के अनुसार, जिले में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये लगातार पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिजनौर कोतवाली शहर पुलिस द्वारा लूट की योजना बनाते हुए पांच अभियुक्तों को अवैध शस्त्र सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं कोतवाली पुलिस द्वारा गंज के पास चेकिंग के दौरान ग्राम गंज से लूट की योजना बनाते हुए 5 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। और उनके पास है अवैध शस्त्र भी बरामद किए हैं। पुलिस ने लूट की योजना बना रहे बिजेंदर, साकिर,अनिकेत,सादाब और भूरा को गिरफ्तार किया है। वहीं चेन लूट में अमरदीप और सुदीप चौहान को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने बताया कि हम अपनी मोटरसाइकल पर फर्जी नंबर लगाकर जगह-जगह चेन स्नैचिंग करते हैं। गलत नंबर लगे होने से हम लोग की पहचान नहीं हो पाती है। लूट के पैसे को हम आपस में बांट लेते हैं।
Published on:
13 Aug 2019, 4:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.