2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव से पहले पुलिस ने पकड़ी लाखों रुपये की शराब, हरियाणा से लेकर आए थे तस्कर

उपचुनाव से पहले ही पुलिस ने हरियाणा मार्का शराब की बड़ी खेप पकड़ी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 3 May 2018, 7:26 PM IST

whisky

बिजनौर। एक तरफ उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर जिले में तस्करी कर लाई जा रही शराब की बड़ी खेप पुलिस के हाथ लगी है। जिसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शराब लोगों को लुभाकर वोट हासिल करने के लिए मंगाई गई थी। हालांकि अभी पुलिस अधिकारियों ने इसपर कहा है कि वह इसकी जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : शराब की दुकान की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानिए कितने बजे खुलेंगी और होंगी बंद

दरअसल, बिजनौर पुलिस की एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान एक डीसीएम ट्रक से 300 पेटी अवैध शराब बरामद की है। जिसकी कीमत तकरीबन 15 लाख रूपये के बीच आंकी जा रही है। इस दौरान 2 शराब तश्कर को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया गया है।

यह भी पढ़ें : पति के साथ बंद कमरे में थी 'वो', तभी पहुंच गई पत्नी और इसके बाद जो हुआ...

बता दें कि जिले की आबकारी टीम की नाक के नीचे ही लगातार अवैध शराब का कारोबार फलफूल रहा है। थाना शहर कोतवाली और एसओजी की टीम को एक बड़ी सफलता मिली जब मुखबिर की सूचना पर बिजनौर थाने की पुलिस ने झालू रोड पर चेकिंग की। इस दौरान एक ट्रक में 300 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद की गई। पकड़ी गई अंग्रेजी शराब की कीमत बाजार में 15 लाख रूपए बताई जा रही है।

यह भी देखेें : कलुयुगी बेटे ने मां के साथ किया ऐसा काम कि रिश्ता हो गया शर्मसार

उपचुनाव को लेकर शासन के आदेश पर अवैध शराब को पकड़ने का अभियान चल रहा है। आरोप है कि इस शराब के काले कारोबार में लगे शराब माफियाओं और आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई नहीं करने के चलते शराब का कारोबार जिले में फल फूल रहा है। माफिया द्वारा बिक्री के लिये ले जाई जा रही शराब हरियाणा से बिजनौर ले जाई जा रही थी।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले की हवा हुई जहरीली, सांस लेने में लोगों को हो रही परेशानी

एसपी ग्रामीण विश्वजीत श्रीवस्तव का कहना है कि हरियाणा से मिनी ट्रक में लाखों रुपये की कीमत की शराब तस्करी कर लाई जा रही थी। जिसे सूचना के आधार पर पकड़ लिया गया है। साथ ही इस कारोबार से जुड़े 2 शराब तस्कर सोहन और मंगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों तस्कर थाना सानोर जिला पटियाला पंजाब के रहने वाले हैं। 28 मई को होने वाले नूरपुर विधान सभा से इस तस्करी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।