बुधवार शाम नगर के मोहल्ला मछली बाजार में एक किशोर व किशोरी घूम रहे थे। दोनों इसी क्षेत्र के एक छोटे से गांव के रहने वाले है आैर अलग-अलग संप्रदाय से जुड़े थे। दोनों के बाजार में घूमने की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल किशोर आैर किशोरी लेकर थाने पहुंच गर्इ। यहां 16 वर्षीय किशोरी अपने 17 वर्षीय प्रेमी किशोर के साथ शादी करने की जिद पकड़कर बैठ गर्इ। उसको काफी समझाने पर भी किशोरी के न मानने पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी दी।