कुछ दुकानदार मुनाफा कमाने के चक्कर में अवैध रूप से पान मसाला, गुटखा व बीड़ी सहित अन्य नशीले पदार्थों को ऊंचे दाम में बेच रहे हैं। कोरोना वायरस जैसी महामारी में इन नशीले पदार्थों सेवन से लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है। इसको देचाते हुए इन नशीले पदार्थों पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। मोहल्ला मोलवियान में मरगूब अहमद की दुकान पर पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट सहित आदि सामान को काफी समय से अवैध तरीके से बेचा जा रहा था।