20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bijnor / Lockdown: जरुरतमंदों को बांटा भाजपा विधायक ने राशन, लोगोंं से भी की यह अपील

Lockdown: जरुरतमंदों को बांटा भाजपा विधायक ने राशन, लोगोंं से भी की यह अपील

लॉकडाउन की वजह से गरीब व मजदूरों के लिए खाने का खड़ा हुआ संकट  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 1 Apr 2020, 5:34 PM IST

bjp.jpg

बिजनौर। कोरोना वायरस से फैली महामारी और लॉकडाउन के बाद गरीब और मजदूरों पर संकट खड़ा हो गया है। लॉकडाउन के बाद गरीब व जरुरतमंदों की मदद के लिए समाज का हर तबका सामने आया है। इसी कड़ी में बुधवार को धामपुर के बीजेपी विधायक अशोक राणा ने विधानसभा क्षेत्र के विधवाओं व असहाय लोगों को राशन वितरित किया

कोरोना वायरस जैसी महामारी को लेकर जहां पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा गरीब व असहाय लोगों की मदद कर रही है। वहीं, अन्य संगठन भी सामने आए है। असहाय लोगों को रोजाना खाना खिला रहे है। इस महामारी से परेशान लोगों को भूख से बचाने के लिए धामपुर के बीजेपी विधायक अशोक राणा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जरुरतमंदों को राशन वितरित किया। भूख से बचाने के लिए राशन दिया। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि उनके आस—पास कोई भूख दिखाई दे तो उसे भोजन कराएं।

विधायक अशोक राणा ने बताया कि जहां विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री द्वारा 21 दिनों के लॉकडाउन का पूरी तरीके से जनता पालन कर रही है। इस दौरान किसी को भी को भूखा रहने नहीं दिया जाएगा।