3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन की नाक के नीच चल रहा अवैध खनन, सांसद की शिकायत पर हुई कार्रवाई

सरकार और सुप्रीम कोर्ट चाहे जितनी सख्ती कर ले मगर खनन माफिया खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 10 Jun 2018, 4:13 PM IST

sand

प्रशासन की नाक के नीच चल रहा अवैध खनन, सांसद की शिकायत पर हुई कार्रवाई

बिजनौर। सरकार और सुप्रीम कोर्ट चाहे जितनी सख्ती कर ले मगर खनन माफिया खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी अवैध खनन का काम जोरो पर चल रहा है। जिसके चलते लोग पुलिस पर भी खनन कराने में मिलीभगत होने की बात कह रहे हैं।

यब भी पढ़ें : डंपिंग ग्राउंड को लेकर महापंचायत में बोले लोग, 2019 में भाजपा को भुगतना पड़ेगा खामियाजा

दरअसल, जिले के मंडावर थाना इलाके में धड़ल्ले से खनन का कारोबार चल रहा है। जिसे लेकर सांसद भारतेंद्र सिंह ने जिले के डीएम और एसपी को इसकी शिकायत दी है। वहीं सांसद का आरोप है कि एसओ मंडावर की शह पर चल खनन का कारोबार चल रहा है।

यह भी पढ़ें : रोजा इफ्तार पार्टी में भाजपा नेताओं की एंट्री को लेकर जारी हुआ ऐसा फरमान, लखनऊ से दिल्ली तक मचा शोर

बता दें कि बिजनौर जिले के मंडावर ,बालावाली में गंगा नदी में और जिले के अफजलगढ़ ,बढ़ापुर ,रायपुर नगीना सादात इलाके में राम गंगा, खो नदी व अन्य नदियों से बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतना बड़ा खनन करने वाले माफियाओं को रसूखदार लोगों व स्थानीय थाना पुलिस का सरंक्षण प्राप्त है।

यह भी पढ़ेें : महिला ने पूरी नहीं की ये मांग तो पति ने अपने भाई के साथ मिलकर उठाया बड़ा कदम

वहीं स्थानीय लोगों ने इस अवैध खनन होने की सूचना बिजनौर बीजेपी सांसद भारतेंद्र सिंह को दी। जिसके बाद सांसद ने खनन की शिकायत पहले तो मंडावर इंस्पेक्टर को दी। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत जिले के डीएम अटल कुमार राय, एडीएम और तहसीलदार को दी। इसके बाद बिजनौर तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह और मंडावर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर भारी मात्रा में खनन पकड़ा। मौके से 3 ट्रेक्टर ट्रॉले ,जेसीबी मशीन पकड़ी गई है।

यह भी पढ़ें : पतंजलि फूड पार्क पर बाबा रामदेव को मिला इस केंद्रीय मंत्री का साथ सीएम योगी से की यह सिफारिश

सांसद ने जिले के अफसरों पर खनन कराने का आरोप भी लगाया है और कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो शासन में अफसरों की शिकायत की जाएगी। वहीं तहसीलदार धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि खनन माफियाओं का कहना है कि उत्तराखंड सरकार ने खनन के पट्टे दे रखे थे।